Tuesday, 15 September 2026 | 12:34 AM
भारत

गहलोत के मंत्री मालवीय ने किया मोदी सरकार का समर्थन, संसद में हंगामा,

संसद में असंसदीय शब्दों की सूची पर हंगामा होने के बीच राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। जल संसाधन मंत्री ने पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर बयान दिया है। मालवीय ने कहा कि संसद के अंदर गरिमापूर्ण तरीके ही अभिव्यक्ति रखनी चाहिए। सदन के अंदर अशोभनीय शब्दों
Share:
गहलोत के मंत्री मालवीय ने किया मोदी सरकार का समर्थन, संसद में हंगामा,
Read in your preferred language.

संसद में असंसदीय शब्दों की सूची पर हंगामा होने के बीच राजस्थान के मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया है। जल संसाधन मंत्री ने पार्टी के स्टैंड से अलग हटकर बयान दिया है। मालवीय ने कहा कि संसद के अंदर गरिमापूर्ण तरीके ही अभिव्यक्ति रखनी चाहिए। सदन के अंदर अशोभनीय शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकसभा हमारा सर्वोच्च सदन है। उन्होंने जो अनुभव किया होगा उसके आधार पर शब्दों का चयन किया होगा। उल्लेखनीय है कि असंसदीय शब्दों के मामले पूरी कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ हमलावर है और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बता रही है।
आदिवासी नेता मालवीय ने शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उम्मीद जताई कि राष्ट्रपति चुनाव में बीटीपी विपक्ष के उम्मीदवार का ही समर्थन करेगी। मालवीय ने कहा कि अब तक देखा गया है कि मौका भले ही कोई भी रहा हो, लेकिन बीटीपी ने कांग्रेस पार्टी को ही वोट दिया है। लेकिन राष्ट्रपति चुनाव को लेकर भारतीय ट्राइबल पार्टी के वोट पर इस बार संशय के बादल बने हुए हैं। बीजेपी के वोट को लेकर मालवीय ने कहा कि भारतीय ट्राइबल पार्टी के विधायको को ही निर्णय लेना है। एक सवाल के जवाब में जल संसाधन मंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को उनके पास कभी जीवन में फोन नहीं आया है।