Sunday, 08 November 2026 | 3:38 PM
भारत

गया: सैंकड़ों लीटर देशी विदेशी शराब के दो कारोबारी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

Share:
गया: सैंकड़ों लीटर देशी विदेशी शराब के दो कारोबारी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त


गया। पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में गया पुलिस के द्वारा जिला में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों/माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कल और आज  चलाए गए विशेष छापामारी अभियान में कुल 1281 लीटर देशी महुआ शराब, 31.875 लीटर विदेशी शराब, 01 मोटरसाईकिल एवं 40 किलोग्राम महुआ फूल बरामद करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
 बहेरा थाना के थानाध्यक्ष  के द्वारा छापेमारी कर 05 लीटर देशी महुआ शराब के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बहेरा थाना कांड संख्या-188/26, दिनांक-05.11.2026, धारा-30(र) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उसी प्रकार बाराचट्टी थाना के थानाध्यक्ष  के द्वारा छापेमारी कर 31.875 लीटर विदेशी शराब, 40 किलोग्राम महुआ फूल एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बाराचट्टी थाना कांड संख्या-410/26, दिनांक-05.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
मुफस्सिल थाना के थानाध्यक्ष  के द्वारा छापेमारी कर 1265 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में मुफस्सिल थाना कांड संख्या-1233/26, दिनांक-05.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
 थानाध्यक्ष पाईबिगहा थाना के द्वारा छापेमारी कर 11 लीटर देशी महुआ शराब बरामद किया गया। इस संबंध में पाईबिगहा थाना कांड संख्या-58/26, दिनांक-05.11.2026, धारा-30(ए) बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2022 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
उक्त कांड में कोठवारा निवासी लखन मंडल, और बहेरा थाना के राजू कुमार को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है।