Sunday, 08 November 2026 | 3:38 PM
भारत

गया: भूलवश दूसरे के खाता में ट्रांसफर 10 लाख रुपए पुलिस ने वापस कराया, व्यापारी ने पुलिस का जताया आभार

Share:
गया: भूलवश दूसरे के खाता में ट्रांसफर 10 लाख रुपए पुलिस ने वापस कराया, व्यापारी ने पुलिस का जताया आभार
 गया पुलिस के साइबर थाना ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भूलवश (अनजाने में) दूसरे बैंक खाते में स्थानांतरित हुए 10,00,000/- (दस लाख रुपये) की राशि को तकनीकी जांच के बाद वापस कराया गया है। वादी के द्वारा इस बड़ी कार्रवाई के लिए गया पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिलीं सूचनानुसार
दिनांक 30.03.2026 को शेरघाटी निवासी Vicky Enterprises के मालिक साजिद इकबाल, पिता मो० फखरूद्दीन द्वारा साइबर थाना, गया में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में उनके द्वारा बताया गया कि भूलवश (अनजाने में) उनके बैंक खाते से किसी अन्य व्यक्ति के बैंक खाते में ₹10,00,000/- (दस लाख रुपये) की राशि स्थानांतरित हो गई है। उक्त बैंक खाता Vantage Mep Ventures Private Limited के नाम से अंकित है।

इस संबंध में साइबर थाना, गया के द्वारा साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर त्वरित कार्रवाई प्रारंभ की गई।
वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु पुलिस उपाधीक्षक-सह थानाध्यक्ष, साइबर थाना गया को निर्देशित किया गया।

साइबर थाना के द्वारा तकनीकी जाँच एवं कार्रवाई करते हुए Vicky Enterprises के मालिक साजिद इकबाल, के खाता में 10,00,000/- रूपये वापस करा दिया गया।
गया पुलिस ने आमजनों से  अपील की है कि  किसी भी तरह के साइबर अपराध का शिकार होने पर अविलम्ब 1930 या https://cybercrime.gov.in वेब पोर्टल पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
गया पुलिस से सहायता हेतु सम्पर्क नम्बर भी जारी किया गया- 06312225901, Whatsapp No - 8544401050, 
गया पुलिस नियंत्रण कक्ष नम्बर - 9031083206