Thursday, 26 November 2026 | 8:55 PM
भारत

गया : चोरी कांड में संलिप्त एक अभियुक्त चोरी किए गए मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार

Share:
गया : चोरी कांड में संलिप्त एक अभियुक्त चोरी किए गए मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार
 शेरघाटी थाना द्वारा चोरी  कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को चोरी किए गए  मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। 
पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिनांक-23.11.2026 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि ये अपना मोटरसाईकिल कन्हैया तिलकुट भण्डार के पास लगाकर तिलकुट लाने गए थे, जब वापस आए तो देखे कि इनका मोटरसाईकिल वहाँ पर नही था। काफी खोजबीन करने के बाद भी इनकी मोटरसाईकिल का कुछ पता नही चला।

शेरघाटी थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आसूचना संकलन एवं छापामारी कर इस कांड में संलिप्त  एक अभियुक्त लुटुआ थाना के पालूहारा निवासी दिलीप शर्मा को  चोरी किए गए मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।