Thursday, 26 November 2026 | 8:55 PM
भारत

गया: पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास

Share:
गया: पाक्सो एक्ट के तहत आरोपी को प्राकृतिक मृत्यु तक आजीवन कारावास


गया पुलिस द्वारा समर्पित की गई चार्जशीट एवं अभियोजन द्वारा प्रस्तुत किये गये साक्ष्य के आधार पर पॉक्सो एक्ट कांड में माननीय न्यायालय विशेष जज सह-पॉक्सो, ADJ-07 गया, देव प्रिय कुमार द्वारा एक आरोपित अभियुक्त को आजीवन कारावास, प्राकृतिक मृत्यु तक एवं एक लाख (1,00000) रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई।

इस वाद का सफल संचालन एवं बहस सरकार की ओर से विशेष लोक अभियोजक सह-पॉक्सो गया, श्री सुनील कुमार, द्वारा किया गया।

माननीय न्यायालय विशेष जज सह-पॉक्सो ADJ-07 गया, देव प्रिय कुमार, द्वारा *कोंच थाना कांड संख्या-24/24, दिनांक-12.01.2024, धारा- 354(A)/354(B), 376(3) भा०द०वि० एवं 4(2)/6/ 8/12 पॉक्सो एक्ट* के आरोपित अभियुक्त संजय कुमार गुप्ता, थाना कोंच, जिला गया को धारा-6 पॉक्सो एक्ट में आजीवन कारावास, प्राकृतिक मृत्यु तक एवं एक लाख (1,00000) रुपया जुर्माना की सजा सुनाई गई।

गया पुलिस की इस सफलता से जिले में बाल अपराधों के विरुद्ध सख्त संदेश गया है। पुलिस ने बताया कि इस प्रकार के मामलों में त्वरित चार्जशीट एवं प्रभावी अभियोजन के माध्यम से पीड़िता को न्याय दिलाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।