Sunday, 08 November 2026 | 3:37 PM
भारत

गया: गया पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान 5 किलोग्राम का आईडी बरामद

Share:
गया: गया पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त अभियान 5 किलोग्राम का आईडी बरामद
गया पुलिस एवं CRPF के संयुक्त सर्च अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों द्वारा जंगली क्षेत्र में छुपाई गई 05 किलोग्राम I.E.D को बरामद कर मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देशन में नक्सलियों/अपराधियों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम मे कल  गया पुलिस को सूचना मिली कि लुटुआ थानान्तर्गत गुलरिया तरी, सतयारी, सिंघवा, बसदाहा, भुसिया एरिया के जंगली क्षेत्र में नक्सलियो द्वारा विस्फोटक पदार्थ एवं विस्फोटक पदार्थ बनाने वाली सामग्री छुपाकर रखी गई है।

वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, गया के मार्गदर्शन में अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान), सी०आर०पी०एफ० के कमांडेंट के संयुक्त नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, इमामगंज, लुटुआ थाना के पुलिस पदाधिकारी/कर्मी, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड को शामिल कर एक विशेष टीम का गठन किया गया।

उक्त गठित विशेष टीम के द्वारा गुलरिया तरी, सतयारी, सिंघवा, बसदाहा, भुसिया एरिया क्षेत्र के पास विशेष सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान के दौरान बसदाहा, लडुईया पहाड़ के जंगली क्षेत्र से जमीन के अंदर छिपाकर काले पॉलिथिन से लिपटा हुआ स्टील कंटेनर में रखे गए 05 किलोग्राम I.E.D बरामद कर विनष्ट किया गया।

इस संबंध में लुटुआ थाना कांड संख्या-65/26, दिनांक-05.11.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

यह बरामदगी नक्सलियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था को और बेहतर करने में सहायक सिद्ध होगा।

गया पुलिस द्वारा दावा किया गया है कि आगे भी इस प्रकार के विशेष अभियान  जारी रहेंगे।