Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात की सबारमती जेल से यूपी की प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है

माफिया और गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात की सबारमती जेल से यूपी की प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. लगभग 36 घंटे के इस सफर में यूपी पुलिस का काफिला गुजरात से राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी के जिलों से होते हुए प्रयागराज पहुंच रहा है. अतीक अहमद को लाने वाले काफिले में यूपी पुलिस के 45 जवा
Share:
गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात की सबारमती जेल से यूपी की प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है
Read in your preferred language.

माफिया और गैंगस्टर अतीक अहमद को गुजरात की सबारमती जेल से यूपी की प्रयागराज की नैनी जेल में शिफ्ट किया जा रहा है. लगभग 36 घंटे के इस सफर में यूपी पुलिस का काफिला गुजरात से राजस्थान, मध्य प्रदेश और यूपी के जिलों से होते हुए प्रयागराज पहुंच रहा है. अतीक अहमद को लाने वाले काफिले में यूपी पुलिस के 45 जवान, छह गाड़ियां और 2 वज्र वाहन शामिल हैं. इस दौरान काफिले के पीछे मीडिया की गाड़ियां भी मौजूद हैं, जो एक अतीक अहमद के एक-एक मूवमेंट को कवर कर रही हैं. यहां तक की रास्ते में अतीक के शौच करने को भी लाइव दिखाया जा रहा है. जिसको लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनाए जा रहे हैं.

दरअसल, यूपी पुलिस रविवार शाम जब अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर बाहर निकली थी तब उसने कहा था कि 'ये लोग मेरी हत्या कराना चाहते हैं.' अतीक इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस द्वारा अतीक अहमद के संभावित एनकाउंटर से लेकर गाड़ी पटलने तक को लेकर मीम शेयर किए जा रहे हैं.