Tuesday, 15 September 2026 | 2:51 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8
Share:
फर्रुखाबाद में गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 11 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग द्वारा जारी ताज़ा आंकड़ों के अनुसार जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जबकि रामगंगा नदी का जलस्तर खतरे के करीब है। रिपोर्ट के मुताबिक, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लो‍हिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.25 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ऊपर है। वहीं, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है, लेकिन बहम्मदत बीबीवी सेतु (रामगंगा) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 136.60 मीटर दर्ज हुआ।

जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ नियंत्रण की तैयारियां तेज कर दी हैं। सिंचाई विभाग ने नरोरा, हरौली और रामगंगा बैराज से आने वाले पानी की मात्रा की जानकारी भी साझा की है।

नरोरा स्क्रीपिंग: 305041 क्यूसेक (गंगा नदी)

खो बैराज: 6962 क्यूसेक

हरौली बैराज: 372 क्यूसेक

रामगंगा बैराज: 22337 क्यूसेक

कुल प्रवाह (रामगंगा): 29671 क्यूसेक

बढ़ते जलस्तर के मद्देनज़र तटीय इलाकों के लोगों को सतर्क रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। राहत और बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।