Tuesday, 15 September 2026 | 12:11 AM
मनोरंजन

400 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार फिल्म ग़दर 2, सनी- अमीषा ने एक- दूसरे को खिलाया केक,

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बीच दोनों स्टार्स फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते हुए नजर आए। सनी और अमीषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ केक काट रहे हैं। अमीषा और सनी ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया भी। गदर-2 बॉक्स ऑ
Share:
400 करोड़ क्लब में शामिल होने को तैयार फिल्म ग़दर 2, सनी- अमीषा ने एक- दूसरे को खिलाया केक,
Read in your preferred language.

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस बीच दोनों स्टार्स फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाते हुए नजर आए। सनी और अमीषा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ केक काट रहे हैं। अमीषा और सनी ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाया भी।
गदर-2 बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लगातार रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म ने रविवार को 39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इसके साथ 10 दिन में गदर- 2 की कुल कमाई 375 करोड़ रुपए हो गई है। 'गदर 2' अब सेकेंड वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
गदर ने अपने ओपनिंग डे पर 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। वहीं दसवें दिन इसने 39 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। इससे साफ है कि फिल्म को लेकर लोगों में अभी भी क्रेज बरकरार है। तकरीबन 70 से 80 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म जल्द ही 400 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।
गदर- 2, इसी महीने 11 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक बार फिर सनी देओल तारा सिंह के रोल में नजर आए। यह फिल्म 2001 में रिलीज हुई फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल है। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के साथ उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में हैं।