Tuesday, 15 September 2026 | 5:51 AM
मनोरंजन

‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जारी

फिल्ममेकर अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जारी है। फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगे। इसी बीच अनिल ने कहा है कि ‘RRR’ फेम साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR तारा सिंह का किरदार निभा सकते हैं। इसके अलावा तो मुंबई में कोई ऐसा एक
Share:
‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जारी
Read in your preferred language.

फिल्ममेकर अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर-2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। इसके तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा जारी है। फैंस को उम्मीद है कि वे जल्द ही इसकी अनाउंसमेंट करेंगे।
इसी बीच अनिल ने कहा है कि ‘RRR’ फेम साउथ के सुपरस्टार जूनियर NTR तारा सिंह का किरदार निभा सकते हैं। इसके अलावा तो मुंबई में कोई ऐसा एक्टर नहीं है जो इस रोल को कर सके।
अनिल यह भी बताया कि कई लोग उनकी फिल्म ‘गदर-2’ को 7 बार देख चुके हैं। वहीं कुछ ऐसे भी लोग हैं जो फिल्म देखने के लिए थिएटर्स तक पैदल ही चलकर गए।
मुंबई में तो नहीं है, साउथ में फिर भी थोड़ा प्ले कर सकते हैं। जूनियर NTR जैसा कोई बंदा कर सकता है। उनकी कुछ उस तरह की इमेज भी है। बाकी मुंबई में तो कोई नहीं कर सकता।’अनिल ने कहा, ‘कोई तो मुझे दिखता नहीं।
वहीं जब अनिल से पूछा गया कि क्या गदर-2 में सनी देओल दादा का रोल प्ले करेंगे तो उन्होंने इस पर जवाब देने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि जब सही वक्त आएगा तब वो इस फिल्म पर बात करेंगे
फिल्म ‘गदर-2’ सबसे तेज 500 करोड़ रुपए कमाने वाली हिंदी फिल्म है। यह जल्द ही सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी हिंदी फिल्म भी बनने जा रही है। अभी इसका टोटल कलेक्शन 506 करोड़ रुपए हो चुका है।