Tuesday, 15 September 2026 | 3:42 AM
मनोरंजन

15 अगस्त पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी गदर-2

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर-2 ने रिलीज के पांचवे दिन भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने इंडिपेंडेंस डे पर 55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 229 करोड़ रुपए हो चुका है। व
Share:
15 अगस्त पर सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी गदर-2
Read in your preferred language.

सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर-2 ने रिलीज के पांचवे दिन भी कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। फिल्म ने इंडिपेंडेंस डे पर 55 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही यह फिल्म भारतीय सिनेमा के इतिहास में 15 अगस्त के दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 229 करोड़ रुपए हो चुका है।

वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 290.59 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है। जल्द ही यह 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी। गदर-2 को लेकर यह उम्मीद जताई जा रही थी कि फिल्म इंडिपेंडेंस डे पर 200 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी और ऐसा ही हुआ। यह सनी देओल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

गदर 2 की पूरे हिंदी बेल्ट में 88% ऑक्यूपेंसी है। फिल्म की मेन टारगेट ऑडियंस नॉर्थ इंडियन है, जबकि साउथ में रजनीकांत की जेलर और भी बेहतर बिजनेस कर रही है। पहले ही दिन से यह कहा जा रहा है कि अगर अनिल शर्मा निर्देशित यह फिल्म ओएमजी 2 के साथ रिलीज नहीं होती तो यह और भी बेहतर बिजनेस कर सकती थी।

बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार 15 अगस्त पर गदर 2 को कैपेसिटी के लिए परेशान होना पड़ा। कई सिंगल स्क्रीन थिएटर इस फिल्म की मांग को पूरा करने में असमर्थ थे। वो भी तब जब दर्शकों की मांंग पर एक्स्ट्रा शोज एड किए गए हैं।

दूसरी तरफ 15 अगस्त की छुट्‌टी के चलते अक्षय कुमार स्टारर OMG-2 के प्रदर्शन में भी उछाल आया। जहां रिलीज के चौथे दिन फिल्म ने 12 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं पांचवे दिन यानी 15 अगस्त को इसने 17 करोड़ का कलेक्शन किया। अब इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 72 करोड़ हो चुका है। वहीं वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।

इन सबके बीच मंलवार को रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 33 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 207.15 करोड़ रुपए हो चुका है। वर्ल्ड वाइड इस फिल्म ने 416.19 करोड़ की कमाई कर ली है। इसके साथ ही इसने कमल हासन की विक्रम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विक्रम ने 6 दिनों में 410.25 करोड़ की कमाई की थी।

यह वीकेंड (11 से 13 अगस्त) भारतीय सिनेमा के इतिहास का सबसे व्यस्त वीकेंड रहा। इस दौरान मात्र 3 दिनों में ‘जेलर’, ‘गदर 2’, ‘OMG 2’ और ‘भोला शंकर’ जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
यह भारतीय सिनेमा के बीते 100 साल के इतिहास का ऑल टाइम थिएट्रिकल ग्रॉस बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बन गया था। इन फिल्मों को देखने के लिए देशभर के थिएटर्स में करीबन 2 करोड़ 10 लाख लोग पहुंचे थे। यह भी बीते 10 साल का एक रिकॉर्ड है।

इसके अलावा सिर्फ रविवार (13 अगस्त) को तीनों फिल्मों ने रिकॉर्ड-तोड़ कमाई करते हुए 72.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। यह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे ज्यादा कमाई करने वाला सिंगल डे भी बना।