Tuesday, 15 September 2026 | 12:08 AM
टेक

Data बैकअप से लेकर फोन रिस्टोर तक. कुछ ही सेकेंड में आपके कई काम कर देंगे मोबाइल के ये सीक्रेट कोड

आप कई सालों से फोन इस्तेमाल कर रहे होंगे और आपको लगता है कि आपको अपने फोन के बारे में बहुत कुछ पता है. एंड्रॉइड फोन यूजर्स को लगता है कि सभी का इंटरफेस ऐसी जैसा है और उन्हें फोन की काफी जानकारी है. लेकिन, ऐसा नहीं है. दरअसल, आपके फोन से जुड़ी कई जानकारी ऐसी भी है, जो बहुत कम लोग जानते हैं और ये आपके
Share:
Data बैकअप से लेकर फोन रिस्टोर तक. कुछ ही सेकेंड में आपके कई काम कर देंगे मोबाइल के ये सीक्रेट कोड
Read in your preferred language.

आप कई सालों से फोन इस्तेमाल कर रहे होंगे और आपको लगता है कि आपको अपने फोन के बारे में बहुत कुछ पता है. एंड्रॉइड फोन यूजर्स को लगता है कि सभी का इंटरफेस ऐसी जैसा है और उन्हें फोन की काफी जानकारी है. लेकिन, ऐसा नहीं है. दरअसल, आपके फोन से जुड़ी कई जानकारी ऐसी भी है, जो बहुत कम लोग जानते हैं और ये आपके फोन में छुपी होती है, लेकिन आप इन्हें ढूंढ नहीं पाते हैं.

अब आप ये जानकारियां कुछ कोड के जरिए पता कर सकते हैं. जिस तरह पहले बैंलेंस चेक करने के लिए एक कोड होता था, जिसे लिखने के बाद आपको अपना बैलेंस पता चल जाता है. उसी तरह कई कोड ऐसे होते हैं, जिनके जरिए आप एंड्रॉइड फोन के कई सीक्रेट पता कर सकते हैं. ये सीक्रेट कोड आपके फोन की बैटरी से लेकर कैमरा और भी कई अन्य चीजों की जानकारी आपको देते हैं, जो इंटरनेट या फोन में ढूंढना काफी मुश्किल है. ऐसे में जानते हैं कि वो कोड कौन-कौन से हैं और किसी तरह से आप इन कोड के जरिए काफी सीक्रेट पता कर सकते हैं.

इन कोड का इस्तेमाल करने का कोई खास तरीका नहीं है. जिस तरह आप अपने फोन से नंबर डायल करते हैं, ठीक उसी तरह आप इसे डायल कर सकते हैं और इस कोड का इस्तेमाल कर सकते हैं. जैसे ही आप इस कोड को डायल बोर्ड में एंटर करेंगे तो तुरंत आपको फोन के बारे में जानकारी मिलने लगेगी या स्क्रीन पर उससे जुड़े ऑप्शन आने लगेंगे. हालांकि, इन कोड का इस्तेमाल फोन के डिफॉल्ट डायल पैड पर ही किया जा सकता है और उसमें कोड लिखते ही जानकारी सामने आने लगेगी.

*#*#4636#*#*- फोन बैटरी और यूसेज के बारे में जानकारी मिलेगी.

*#*#7780#*#*- इससे आपका फोन रिसेट होगा और ऐप्लीकेशन का डेटा और ऐप्लीकेशन डिलीट हो जाएगी.

*2767*3855#- यह आपके फोन को पूरी तरह साफ कर देगा और फोन के फर्मवेयर को री-इंस्टॉल कर देगा.

*#*#34971539#*#*- आपके कैमरा से जुड़ी पूरी जानकारी पता चल जाएगी.

*#*#7594#*#*- इससे आपके पावर बटन का फंक्शन चेंज हो जाएगा और ये कोड डालने के बाद फोन पावर ऑफ हो जाएगा.

*#*#273283*255*663282*#*#*- इससे सभी मीडिया फाइल का बैकअप मिल जाएगा.

*#*#197328640#*#*- इससे सर्विस एक्टिविटी का मोड चेंज हो जाएगा.

*#*#232339#*#* या *#*#526#*#*- इससे वायरलेस लैन का टेस्ट होता है.

*#*#232338#*#*- वाईफाई का मैक एड्रेस दिखता है.

*#*#1472365#*#*- जीपीएस टेस्ट के लिए उपयोग होता है.

*#*#0*#*#*- इससे LCD डिस्प्ले का टेस्ट होता है.

*#*#0673#*#* या *#*#0289#*#*- इससे ऑडियो टेस्ट कर सकते हैं.

*#*#0842#*#*- इससे वाइब्रेशन और बैकलाइन टेस्ट के लिए इस्तेमाल होता है.

*#*#2664#*#*- टच स्क्रीन टेस्ट

*#*#0588#*#*- प्रोक्सिमिटी सेंसर टेस्ट

*#*#3264#*#*- रैम वर्जन

*#*#232331#*#*- ब्लूटूथ टेस्ट

*#06#- आईएमईआई नंबर चेक करने के लिए

*#*#8351#*#*- वॉइस डायलिंग मोड ऑन करने के लिए

*#*#8350#*#*- वॉाइट डाइलिंग मोड ऑफ करने के लिए

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ