Tuesday, 15 September 2026 | 12:31 AM
उत्तर प्रदेश

फतेहगढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड: एसपी आरती सिंह ने ली सलामी, प्रशिक्षुओं को दिया मार्गदर्शन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली। परेड के पश्चात एसपी ने जेटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु जवानों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, विभागीय आचरण एवं मर्यादा के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करने की
Share:
फतेहगढ़ पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड: एसपी आरती सिंह ने ली सलामी, प्रशिक्षुओं को दिया मार्गदर्शन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 27 जून 2025 पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित परेड की सलामी ली। परेड के पश्चात एसपी ने जेटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु जवानों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, विभागीय आचरण एवं मर्यादा के अनुरूप कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी।

स अवसर पर श्रीमती सिंह ने प्रशिक्षुओं को सोशल मीडिया की नीति और उसके जिम्मेदार उपयोग के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की गरिमा बनाए रखने हेतु सोशल मीडिया पर कोई भी गतिविधि करते समय विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन अत्यंत आवश्यक है।

एसपी ने परेड के दौरान ड्रिल, टर्नआउट की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और आवश्यक सुझाव दिए। इसके अतिरिक्त पुलिस लाइन परिसर में स्थित डायल-112, परिवहन शाखा, मैस एवं क्वार्टर गार्ड सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

यह आयोजन न केवल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के मनोबल को ऊंचा करने वाला रहा, बल्कि विभागीय अनुशासन और दक्षता के मानकों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी सिद्ध हुआ।