Tuesday, 15 September 2026 | 3:30 AM
भारत

कोरोना संक्रमित हुए फ्रांस के प्रधान मंत्री जीन कैसटेक्स, अभी भी मडरा रहा है कोरोना का खतरा

फ्रांस में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ गया है। देश के प्रधानमंत्री जीन कैसटेक्स (French PM Jean Castex ) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वे बंद कमरे से ही अपना काम जारी रखेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री की बेटी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दरअ
Share:
कोरोना संक्रमित हुए फ्रांस के प्रधान मंत्री जीन कैसटेक्स, अभी भी मडरा रहा है कोरोना का खतरा
Read in your preferred language.

फ्रांस में कोरोना वायरस का प्रकोप काफी बढ़ गया है। देश के प्रधानमंत्री जीन कैसटेक्स (French PM Jean Castex ) भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने खुद को आइसोलेट कर लिया है और वे बंद कमरे से ही अपना काम जारी रखेंगे।
इससे पहले प्रधानमंत्री की बेटी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। दरअसल प्रधानमंत्री बेल्जियम के दौरे से वापस आए हैं। बता दें कि देश में कोरोना संक्रमण के कारण हालात चिंताजनक हैं। एहतियातन बेल्जियम के प्रधानमंत्री भी आइसोलेशन में चले गए हैं। 24 घंटों के भीतर ही सक्रिय मामलों में ऐसी बढ़त हुई है जो लोगों के मन में खौफ पैदा कर रहा है। देश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि मात्र 24 घंटों में आइसीयू में इलाज के लिए भर्ती कोरोना संक्रमितों की संख्या 67 से 1409 हो गई। यह इजाफा 30 सितंबर के बाद देखने को मिला है
फ्रांसीसी कैरेबियाई द्वीप ग्वाडेलूप में कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन व टीकाकरण को लेकर हुए दंगों के बाद सोमवार को स्कूल बंद कर दिए गए। फ्रांस सरकार ने कानून-व्यवस्था बरकरार रखने के लिए विशेष पुलिस बल को निर्देश दे दिए। फ्रांस द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए कोविड टीकाकरण अनिवार्य करने और रेस्तरां व अन्य जगहों में प्रवेश के लिए हेल्थ पास की अनिवार्यता से नाराज लोग सड़कों पर उतर आए हैं। रायटर के अनुसार, दंगों में संलिप्त कम से कम 38 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।