Monday, 14 September 2026 | 11:39 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन एवं होम्योपैथिक निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जनपद फर्रुखाबाद में मासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार क
Share:
फर्रुखाबाद पुलिस लाइन में निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 09 नवम्बर 2025 उत्तर प्रदेश शासन एवं होम्योपैथिक निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों, अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों के स्वास्थ्य संरक्षण हेतु जनपद फर्रुखाबाद में मासिक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया गया। यह शिविर प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा।

पुलिस लाइन, फतेहगढ़ में आयोजित पहले शिविर में कुल 168 पुलिसकर्मी होम्योपैथी की इस प्रभावी और लोकप्रिय चिकित्सा प्रणाली से लाभान्वित हुए। शिविर का संचालन चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों को होम्योपैथिक चिकित्सा की विशेषताओं, सावधानियों एवं दवाओं के सही सेवन की विधि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

डॉ. सिंह ने बताया कि “होम्योपैथी केवल रोगों का उपचार नहीं करती, बल्कि शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी मजबूत बनाती है।” उन्होंने सर्दी-जुकाम, खांसी, एलर्जी, गुर्दे की पथरी, जोड़ दर्द, त्वचा रोग जैसे दाद, खाज, खुजली आदि समस्याओं के बचाव एवं उपचार के सरल उपाय भी साझा किए।

शिविर के दौरान सभी मरीजों का विधिवत परीक्षण कर उन्हें आवश्यक होम्योपैथिक दवाएं निःशुल्क वितरित की गईं। इस अवसर पर फार्मासिस्ट मोहित कुमार एवं दीपक श्रीवास्तव ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। जनपद में इस पहल को पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है। इस नियमित शिविर के माध्यम से पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी, जिससे उनके स्वास्थ्य और कार्यक्षमता में सकारात्मक सुधार की उम्मीद है।