कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट आ गई है। इसमें यूपी के 9 नाम भी हैं। वाराणसी से अजय राय, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली को टिकट दिया है।
I.N.D.I गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस में समझौता हुआ है। 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। वहीं, सपा 63 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस इससे पहले तीन लिस्ट जारी कर चुकी है। इसमें देशभर के 82 प्रत्याशियों के नाम हैं। मगर, यूपी से कांग्रेस का एक भी नाम नहीं था। पहली बार कांग्रेस ने यूपी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है।
वाराणसी से प्रत्याशी बनाए जाने पर अजय राय ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर पार्टी को धन्यवाद दिया। लिखा- मैं कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मुझ जैसे एक कांग्रेस कार्यकर्ता पर अटूट विश्वास दिखाते हुए एक बार फिर वाराणसी लोकसभा से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित किया है। लड़ेंगे और लड़कर जीतेंगे। हर हर महादेव।
भारत
लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट आ गई, इसमें यूपी के 9 नाम
कांग्रेस की लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट आ गई है। इसमें यूपी के 9 नाम भी हैं। वाराणसी से अजय राय, देवरिया से अखिलेश प्रताप सिंह, सहारनपुर से इमरान मसूद, अमरोहा से दानिश अली को टिकट दिया है। I.N.D.I गठबंधन के तहत सपा और कांग्रेस में समझौता हुआ है। 80 में से 17 सीटों पर कांग्रेस चुना
Read in your preferred language.