Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का दिल्ली में हुआ निधन

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की माता का निधन हो गया है। उनकी माता जी श्रीमति रामरती था। वह लगभग 92 साल की थी। रामरती जी का निधन दिल्ली के अस्पताल में हृदय गति रुकने कारण हुई। राज्यसभा के सदस्य और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अति-दुःख के साथ यह सू
Share:
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का दिल्ली में हुआ निधन
Read in your preferred language.

उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की माता का निधन हो गया है। उनकी माता जी श्रीमति रामरती था। वह लगभग 92 साल की थी। रामरती जी का निधन दिल्ली के अस्पताल में हृदय गति रुकने कारण हुई। राज्यसभा के सदस्य और बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कु. मायावती जी की पूज्य माता श्रीमती रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है। कुदरत सभी को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे। उनका अंतिम संस्कार बहन जी के दिल्ली पहुंचने व परिवार के एकत्र होने पर कल किया जाएगा।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के माताजी के निधन पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की पूज्य माताजी रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।