बेंगलुरु में आयोजित एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला का दिल का दौरा पड़ने से 34 साल की उम्र में निधन हो गया। यह घटना गुरुवार की है।
दरअसल गुरुवार को एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के तहत बेंगलुरु के आरएसआई ग्राउंड पर तमिलनाड़ और कर्नाटक के बीच मैच खेला गया। इस मैच को कर्नाटक की टीम ने जीत लिया। उसके बाद जब कर्नाटक के खिलाड़ी मैदान पर जीत का जश्न मना रहे थे, तो होयसला अचानक सीने में तेज दर्द की वजह से मैदान पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। ऑन-साइट डॉक्टरों द्वारा तत्काल आपातकालीन उपचार किया गया, लेकिन होयसला के शरीर ने रिएक्ट करना बंद कर दिया था।
उसके बाद, उन्हें आगे के इलाज के लिए एंबुलेंस से बॉरिंग अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने होयसला को मृत घोषित कर दिया। वह डॉक्टरों ने मृत्यु का कारण हार्ट अटैक को बताया। होयसला के आकस्मिक निधन की खबर से दोनों टीमों के खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई।कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री दिनेश गुंडू राव ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा,' एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान कर्नाटक के क्रिकेटर तेज गेंदबाज के होयसला के आकस्मिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। दुख की इस घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ है।
भारत
कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला का दिल का दौरा पड़ने से 34 साल की उम्र में निधन हो गया
बेंगलुरु में आयोजित एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट में कर्नाटक के पूर्व क्रिकेटर के होयसला का दिल का दौरा पड़ने से 34 साल की उम्र में निधन हो गया। यह घटना गुरुवार की है। दरअसल गुरुवार को एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के तहत बेंगलुरु के आरएसआई ग्राउंड पर तमिलनाड़ और कर्नाटक के बीच मैच खेला गया। इस मैच को कर्नाटक
Read in your preferred language.