Monday, 14 September 2026 | 11:36 PM
भारत

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- CM बीएस येदियुरप्पा के समर्थन के बिना राज्य में नहीं संभव अवैध खनन

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। उम्होंने कहा राज्य में अवैध खनन बिना मुख्यमंत्री के समर्थन के नहीं हो सकता है। अपने ताजा जानकारी ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अवैध खनन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार
Share:
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा- CM बीएस येदियुरप्पा के समर्थन के बिना राज्य में नहीं संभव अवैध खनन
Read in your preferred language.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक फिर से वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पर निशाना साधा है। उम्होंने कहा राज्य में अवैध खनन बिना मुख्यमंत्री के समर्थन के नहीं हो सकता है। अपने ताजा जानकारी ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को अवैध खनन में शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

उन्होंने आगे लिखा  कि राज्य में भूविज्ञान विभाग के सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध खनन हो रहा है और यह सभी अवैध कार्य बिना मुख्यमंत्री के संभव नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि आवेदन पत्र जमा करके अवैध खनन को वैध बनाया जा सकता है तो क्या इसका मतलब यह है कि अब तक किए गए अवैध खनन कोई अपराध नहीं है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने माना है कि अवैध खनन को वैध बनाना घरों और जमीनों को नियमित करने जैसा है। सिद्धारमैया ने उनके इस बयान पर कहा कि मुख्यमंत्री को  कानून के बारे में कुछ जानकारी होती तो वह ऐसा गैरजिम्मेदाराना बयान कभी नहीं देते।

उन्होंने कहा, “सरकार को उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए जो अवैध खनन में लिप्त हैं। फिर  चाहे वह किसी भी पार्टी से जुड़ा हो और कर्नाटक के सीएम को कार्रवाई करने में किसी से प्रभावित नहीं होना चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि एमएलसी अयानुर मंजूनाथ ने दावा किया है कि शिवमोग्गा में 100 से अधिक अवैध खनन स्थल हैं। ऐसे में केवल कर्नाटक सीएम के गृह जिले में इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन के लिए कौन जिम्मेदार है?

अच्छी पत्रकारिता मायने रखती है, संकटकाल में तो और भी अधिक

-क्यों न्यूज़ मीडिया संकट में है और कैसे आप इसे संभाल सकते हैं

-आप ये इसलिए पढ़ रहे हैं क्योंकि आप अच्छी, समझदार और निष्पक्ष पत्रकारिता की कद्र करते हैं. इस विश्वास के लिए हमारा शुक्रिया.

-आप ये भी जानते हैं कि न्यूज़ मीडिया के सामने एक अभूतपूर्व संकट आ खड़ा हुआ है. आप मीडिया में भारी सैलेरी कट और छटनी की खबरों से भी वाकिफ होंगे. मीडिया के चरमराने के पीछे कई कारण हैं. पर एक बड़ा कारण ये है कि अच्छे पाठक बढ़िया पत्रकारिता की ठीक कीमत नहीं समझ रहे हैं.

-द दस्तक 24 अच्छे पत्रकारों में विश्वास करता है. उनकी मेहनत का सही मान भी रखता है. और आपने देखा होगा कि हम अपने पत्रकारों को कहानी तक पहुंचाने में जितना बन पड़े खर्च करने से नहीं हिचकते. इस सब पर बड़ा खर्च आता है. हमारे लिए इस अच्छी क्वॉलिटी की पत्रकारिता को जारी रखने का एक ही ज़रिया है– आप जैसे प्रबुद्ध पाठक इसे पढ़ने के लिए थोड़ा सा दिल खोलें और मामूली सा बटुआ भी.

अगर आपको लगता है कि एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं तो नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें . आपका प्यार द दस्तक 24 के भविष्य को तय करेगा.
https://www.youtube.com/channel/UC4xxebvaN1ctk4KYJQVUL8g

आदर्श कुमार

संस्थापक और एडिटर-इन-चीफ