Tuesday, 15 September 2026 | 4:21 AM
भारत

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट में हुए पेश

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को अदालत में पेश हुए। छह महीने बाद वह पहली बार अदालत में पेश हुए। उनके करीबी सहयोगी रहे नीर हेफेत्ज इस मामले में उनके खिलाफ गवाही देने की तैयारी में हैं। हालांकि नेतन्याहू के वकीलों के आग्रह पर उनकी गवाही अगले सप्ताह
Share:
इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट में हुए पेश
Read in your preferred language.

इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भ्रष्टाचार के एक मामले में मंगलवार को अदालत में पेश हुए। छह महीने बाद वह पहली बार अदालत में पेश हुए। उनके करीबी सहयोगी रहे नीर हेफेत्ज इस मामले में उनके खिलाफ गवाही देने की तैयारी में हैं। हालांकि नेतन्याहू के वकीलों के आग्रह पर उनकी गवाही अगले सप्ताह तक के लिए टल गई है। वह अभियोजन पक्ष के महत्वपूर्ण गवाह हैं।

हेफेत्ज ने नेतन्याहू सरकार में प्रवक्ता बनने के लिए 2009 में पत्रकारिता का पेशा छोड़ दिया था। वह 2014 में नेतन्याहू परिवार के प्रवक्ता एवं सलाहकार बन गए थे
नेतन्याहू अपने छोटे बेटे अवनेर और अपनी लिकुड पार्टी के कुछ समर्थकों के साथ कोर्ट पहुंचे। सुनवाई के दौरान एक गवाह ने आरोप लगाया कि नेतन्याहू की पत्नी सारा ने दो अरबपति दोस्तों, हालीवुड निर्माता अर्नोन मिलचान और आस्ट्रेलियाई अरबपति जेम्स पैकर से उपहार के रूप में एक महंगा कंगन लिया था।
नेतन्याहू के वकीलों ने दलील दी कि हेफेत्ज की गवाही से पहले पूर्व प्रधानमंत्री को सबूतों का अध्ययन करने की आवश्यकता है। अदालत ने यह अनुरोध स्वीकार कर लिया
बता दें कि कुछ महीनों पहले इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने पूर्व प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से अपने कार्यकाल में मिले महंगे उपहारों को वापस करने के लिए कहा था, लेकिन नेतन्याहू ने अपने पास कोई उपहार होने से इन्कार किया था।