Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
उत्तर प्रदेश

सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश में सचिव बने पूर्व डिप्टी एसपी शिव प्रकाश सोनकर

लखनऊ। सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईएएस संतोष कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व डिप्टी एसपी शिव प्रकाश सोनकर को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष मौर्य ने दी। शिव प्रकाश सोनकर प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबा
Share:
सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश में सचिव बने पूर्व डिप्टी एसपी शिव प्रकाश सोनकर
Read in your preferred language.

लखनऊ। सम्यक पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व आईएएस संतोष कुमार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व डिप्टी एसपी शिव प्रकाश सोनकर को उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव नामित किया है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश महासचिव सुभाष मौर्य ने दी। शिव प्रकाश सोनकर प्रयागराज के रहने वाले हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राचीन इतिहास में परास्नातक उपाधि प्राप्त की है। अक्टूबर 2023 में डिप्टी एसपी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने सम्यक पार्टी में शामिल होकर राजनीतिक सफर शुरू किया है। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज सिंह के अनुसार शिव प्रकाश सोनकर जी के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी और बहुसंख्यक वंचित पसमांदा समाज के लिए काम करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा। श्री सिंह ने कहा कि अच्छे लोगों के राजनीति में आने से ही देश की राजनीति और समाज में सुधार सम्भव है।