Tuesday, 15 September 2026 | 2:35 AM
उत्तर प्रदेश

बिहार में लगी तबादलों की झड़ी, 900 से ज्यादा अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी; विभागों में मचा हड़कंप

पटना/बिहार : शनिवार देर रात 175 राजस्व अधिकारियों और 261 सहायक कर आयुक्तों समेत कई महकमों में अधिकारियों के तबादले किए गए। राजस्व एवं भूमि सुधार में बड़े स्तर पर स्थानांतरण पदस्थापन हुआ है। 220 अंचलों में नए अंचलाधिकारी तैनात किए गए हैं। आधा दर्जन से अधिक अफसर फिर बदले नगर विकास एवं आवास विभाग ने पा
Share:
बिहार में लगी तबादलों की झड़ी, 900 से ज्यादा अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी; विभागों में मचा हड़कंप
Read in your preferred language.

पटना/बिहार : शनिवार देर रात 175 राजस्व अधिकारियों और 261 सहायक कर आयुक्तों समेत कई महकमों में अधिकारियों के तबादले किए गए। राजस्व एवं भूमि सुधार में बड़े स्तर पर स्थानांतरण पदस्थापन हुआ है। 220 अंचलों में नए अंचलाधिकारी तैनात किए गए हैं।

आधा दर्जन से अधिक अफसर फिर बदले

नगर विकास एवं आवास विभाग ने पांच कनीय अभियंता समेत आधा दर्जन से अधिक अफसरों का तबादला किया है। राहुल कुमार, महावीर प्रसाद, निकेश कुमार व कमलनयन पाठक की सेवा बुडको को दी गई है। कार्यपालक पदाधिकारी रहे चंद्रशेखर सिंह व संजय कुमार की सेवा उनके पैतृक श्रम संसाधन विभाग में वापस कर दी गई है। वेदप्रकाश वर्णवाल को छपरा का नगर प्रबंधक बनाया गया है।