Thursday, 15 October 2026 | 3:42 AM
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न*

Share:
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न*
Read in your preferred language.
इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

जिलाधिकारी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित मतदान कार्मिकों को दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

प्रयागराज
उ०प्र०विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मतदान कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम जो दो पॉलियों में (पूर्वान्ह 11ः00 बजे से 1ः00 बजे तक एवं अपरान्ह 2ः00 बजे से 4ः00 बजे तक) मंगलवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में सम्पन्न हुआ। उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पीठासीन अधिकारी-52, मतदान अधिकारी प्रथम-04 एवं मतदान अधिकारी द्वितीय-19 अनुपस्थित पाये गये, जिनके विरूद्ध निर्वाचन नियमावली के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित कार्यालयाध्यक्ष को निर्देश दिये जा रहे है।

     डॉ० विवेक कुमार, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, बसनेहटा, प्रयागराज द्वारा दो पालियों में उपस्थित मतदान कार्मिकों को विधिवत (पी०पी०टी०) के माध्यम से विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित मतदान कार्मिकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये गये। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती हर्षिका सिंह, जिला विकास अधिकारी श्री जी०पी०कुशवाहा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ० संतोष कुमार राय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे। क्यू आर कोड के माध्यम से मतदान पार्टियों के लिए एक व्हाटस्प ग्रुप तैयार किया गया है जिसके द्वारा निर्वाचन से संबंधित समस्त प्रकार की प्रशिक्षण सामग्री यथा पी०पी०टी०, वीडियो, पुस्तिका की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करायी गयी।

द दस्तक 24 
प्रभारी पत्रकार तहसील कोरांव प्रयागराज उमाशंकर कुशवाहा 7571974858