Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
उत्तर प्रदेश

कल से भरें लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड में फॉर्म, मेट्रो में नौकरी के लिए आज आखिरी मौका

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 17 हजार 291 पदों पर भर्ती के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती संविदा पर होगी। इसमें 10 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक सैलरी होगी। इसके अतिरिक्त एमपी में भी नर्सों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहां 2284 पदों में 2056
Share:
कल से भरें लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड में फॉर्म, मेट्रो में नौकरी के लिए आज आखिरी मौका
Read in your preferred language.

नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है। यूपी स्वास्थ्य विभाग ने 17 हजार 291 पदों पर भर्ती के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। ये भर्ती संविदा पर होगी। इसमें 10 हजार से लेकर 30 हजार रुपए तक सैलरी होगी। इसके अतिरिक्त एमपी में भी नर्सों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहां 2284 पदों में 2056 पदों पर महिलाओं की नियुक्ति होनी है। 228 पुरुषों की ही नियुक्ति होगी।

इसके अतिरिक्त अगर आप यूपी मेट्रो में नौकरी चाहते हैं तो आज अप्लाई करने का आखिरी दिन है। लखनऊ कैंटोनमेंट बोर्ड ने भी 15 पदों पर भर्ती के लिए लोगों से आवेदन मांगे हैं। उत्तराखंड में जेल वॉर्डन की नौकरी के लिए भी 12वीं पास युवा फॉर्म भर सकते हैं।