Tuesday, 15 September 2026 | 7:15 AM
उत्तर प्रदेश

तीन घंटे लड़ाई और 15 मिनट पढ़ाई, 6 साल के बच्चे का टाइम टेबल देख छूट पड़ेगी आपकी भी हंसी देखे इस रिपोर्ट में

अपनी हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर छोटे बच्चे खूब वायरल रहते हैं. कभी-कभी तो ये कुछ ऐसा कर देते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. इनकी मासूमियत ही लोगों के लिए सबसे फनी साबित होती है. एक बच्चे की अपने टाइम टेबल को लेकर की गई ऐसी ही हरकत लोगों के लिए हंसी का कारण बन गई है. उसने अपना यह टाइम ट
Share:
तीन घंटे लड़ाई और 15 मिनट पढ़ाई, 6 साल के बच्चे का टाइम टेबल देख छूट पड़ेगी आपकी भी हंसी देखे इस रिपोर्ट में
Read in your preferred language.

अपनी हरकतों के लिए सोशल मीडिया पर छोटे बच्चे खूब वायरल रहते हैं. कभी-कभी तो ये कुछ ऐसा कर देते हैं कि देखते ही लोगों की हंसी छूट जाती है. इनकी मासूमियत ही लोगों के लिए सबसे फनी साबित होती है. एक बच्चे की अपने टाइम टेबल को लेकर की गई ऐसी ही हरकत लोगों के लिए हंसी का कारण बन गई है. उसने अपना यह टाइम टेबल खुद बनाया है और जिसमें पूरे दिन में पढ़ाई को सिर्फ 15 मिनट ही दिए जबकि लड़ाई को 3 घंटे दे दिए हैं. बच्चे का टाइम टेबल इंटरनेट पर वायरल है.

दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विट पर एक @Laiiiibaaaa नाम वाले हैंडल से यूजर ने पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में लगी तस्वीर ही लोगों की हंसी की अहम वजह है. एक 6 साल के बच्चे ने अपने 24 घंटे का टाइम टेबल बनाया है. अब हंसी की बात यह है कि इस टाइम टेबल में लड़के ने सभी चीजों के लिए पर्याप्त टाइम दिया है लेकिन पढ़ाई के लिए मात्र 15 मिनट लिए हैं जिसके चलते बच्चे का टाइम टेबल इंटरनेट पर वायरल है.

सोने के लिए खुद को दिए 12 घंटे

बता दें कि बच्चे ने अपने टाइम टेबल में सबसे ज्यादा 12 घंटे का समय अपने सोने को दिया है. इसके अलावा उसने केवल लड़ाई-झगड़े के लिए ही तीन घंटे का स्लॉट बना दिया है लेकिन पढ़ाई के लिए 24 घंटे में मात्र 15 मिनट ही निकाले हैं जिसे देख लोगों की हंसी छूट रही है और लोग इस ट्वीट पर दिलचस्प रिक्शन दे रहे हैं.

प्रोडेक्शन चीफ द दस्तक २४ - अर्पित यादव