Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
मनोरंजन

आमिर खान की बेटी पर फातिमा ने खूब लुटाया प्यार:आयरा के मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ दिल खोलकर किया डांस

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 18 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। इस पार्टी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही इंवाइटेड थे। वहीं फातिमा सना शेख भी इस पार्टी में शामिल हुई थीं। अब फातिमा ने पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं,
Share:
आमिर खान की बेटी पर फातिमा ने खूब लुटाया प्यार:आयरा के मंगेतर नूपुर शिखरे के साथ दिल खोलकर किया डांस
Read in your preferred language.

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 18 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ सगाई कर ली है। इस पार्टी में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स ही इंवाइटेड थे। वहीं फातिमा सना शेख भी इस पार्टी में शामिल हुई थीं। अब फातिमा ने पार्टी की कुछ इनसाइड फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो खूब एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

फातिमा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'क्या पागलपन वाली दोपहर थी! आप लोगों को प्यार का जश्न मनाते देखकर बहुत खुशी हुई। मेरा दिल आप दोनों के लिए प्यार और स्नेह से भर गया है। मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बन सकी। प्यार प्यार प्यार।'
कुछ महीने पहले खबरें आई थीं कि फातिमा और आमिर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक कि कहा ये भी जाता है कि फातिमा की वजह से ही आमिर और किरण का तलाक फातिमा की वजह से ही हुआ है।दोनों ने फिल्म दंगल में साथ काम किया था। इस फिल्म में फातिमा ने आमिर खान की बेटी का रोल प्ले किया था।
आयरा ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें नूपुर उन्हें फेमस 'आयरन मैन इटली शो' के दौरान प्रपोज कर रहे थे। इस वीडियो में नूपुर रेस कॉस्ट्यूम में आयरा के पास जाते हैं। फिर वो आयरा को किस करते हैं। उसके बाद घुटनों पर बैठकर बॉक्स से रिंग निकालते हैं और आयरा को प्रपोज करते हुए कहते हैं, 'क्या तुम मुझसे शादी करोगी?।' नूपुर का ये प्रपोजल आयरा तुरंत एक्सेप्ट कर लेती हैं। फिर नूपुर उन्हें रिंग पहना देते हैं।