Tuesday, 15 September 2026 | 12:25 AM
उत्तर प्रदेश

पिता बोले-बैंक अधिकारी करते थे प्रताड़ित, दबाव में आकर दे दी बच्चे ने जान

लखनऊ में निजी बैंक कर्मी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पिता का आरोप है कि बैंक अधिकारी बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बैंक अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना गुरुवार रात की है। मामला त्रिवेणी नगर का
Share:
पिता बोले-बैंक अधिकारी करते थे प्रताड़ित, दबाव में आकर दे दी बच्चे ने जान
Read in your preferred language.

लखनऊ में निजी बैंक कर्मी ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। पिता का आरोप है कि बैंक अधिकारी बेटे को प्रताड़ित कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने बैंक अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। घटना गुरुवार रात की है।
मामला त्रिवेणी नगर का है। यहां के जितेंद्र सिंह एक बड़ी कंपनी में सुरक्षा गार्ड हैं। उनका इकलौता बेटा अजय सप्रू-मार्ग स्थित एक निजी बैंक में काम करता था। अजय रिकवरी विभाग में तैनात था। पिता जितेंद्र ने बताया, "टारगेट को लेकर बैंक अधिकारी बेटे को प्रताड़ित करते थे। इससे वह दबाव में रहने लगा था। दो-तीन दिन से वह काफी परेशान था। गुरुवार सुबह बैंक गया था, शाम को घर लौटा। खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया।"
पिता ने आगे बताया, "देर रात बेटे के कमरे से फायरिंग की आवाज आई। दौड़कर कमरे में पहुंचा तो देखा कि अजय खून से लथपथ था। उसने कमरे में रखी लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से ठोहड़ी पर नाल लगाकर गोली मार ली थी। आनन-फानन में बेटे को ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।" वहीं, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने बंदूक को कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने बताया कि अजय तीन बहनों का इकलौता भाई था। पिता ने बैंक के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर मुकदमा भी दर्ज कराया है। हालांकि, उन्होंने किसी को नामजद नहीं किया है। अजय के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। सुसाइड नोट नहीं मिलने की वजह से कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।