Wednesday, 23 September 2026 | 5:59 PM
उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर फर्रुखाबाद पुलिस की अनूठी पहल: पुलिस कर्मियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण

अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ में एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर के सहयोग से एक दिवसीय सांकेतिक भाषा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिसकर्मियों को मूक-बधिरों से संवाद करने की कला सिखाई गई।
Share:
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर फर्रुखाबाद पुलिस की अनूठी पहल: पुलिस कर्मियों को दिया गया सांकेतिक भाषा का प्रशिक्षण
पुलिस लाइन सभागार फतेहगढ़ फर्रुखाबाद
Read in your preferred language.

फतेहगढ़ (द दस्तक 24):

समाज के हर वर्ग के लिए एक सुरक्षित, समावेशी और संवेदनशील वातावरण प्रदान करने की दिशा में फतेहगढ़ पुलिस ने एक सराहनीय कदम उठाया है। 'अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस' के विशेष अवसर पर पुलिस लाइन फतेहगढ़ सभागार में एक दिवसीय सांकेतिक भाषा (Sign Language) प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

​यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एसोसिएशन ऑफ द डीफ वेलफेयर के विशेष सहयोग से आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक (SP) फतेहगढ़ तथा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण के दौरान जनपदीय पुलिस कर्मियों को सांकेतिक भाषा की बारीकियों, हाथों के इशारों और अभिव्यक्तियों के माध्यम से संवाद करने की तकनीक सिखाई गई, ताकि मूक-बधिर नागरिकों को अपनी समस्याएं व्यक्त करने में कोई कठिनाई न हो।

"बातें हाथों से, दिल तक..."

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने संदेश दिया कि जनपद फतेहगढ़ पुलिस समाज के प्रत्येक वर्ग को न्याय, सुरक्षा और समान अवसर प्रदान करने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। सांकेतिक भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संवेदनशीलता और समावेशी समाज के निर्माण की एक मजबूत कड़ी है।

​पुलिस विभाग ने नागरिकों से भी ऐसे समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की जहाँ हर व्यक्ति को समान अवसर, अधिकार और पूर्ण सम्मान प्राप्त हो |