Tuesday, 15 September 2026 | 5:39 AM
भारत

फतेहगढ़:भारत माता मंदिर के पास नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव, लोगों को भारी परेशानी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 फतेहगढ़ शहर के कानपुर-बरेली बाईपास स्थित भारत माता मंदिर के पास नाली का निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित पश्चिमी साइड में नाली न होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी और कचर
Share:
फतेहगढ़:भारत माता मंदिर के पास नाली निर्माण न होने से सड़क पर जलभराव, लोगों को भारी परेशानी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 10 अगस्त 2025 फतेहगढ़ शहर के कानपुर-बरेली बाईपास स्थित भारत माता मंदिर के पास नाली का निर्माण न होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित पश्चिमी साइड में नाली न होने की वजह से सड़क पर गंदा पानी और कचरा जमा हो जाता है, जिससे न केवल आने-जाने में दिक्कत होती है बल्कि दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।

मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन सड़क पर फैले पानी और गंदगी के कारण उन्हें काफी असुविधा होती है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, यहां से कानपुर-बरेली बाईपास का भारी यातायात गुजरता है और जलभराव के कारण कई बार वाहन फिसलने की घटनाएं भी हो चुकी हैं।

मोहल्ला वासियों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। जलभराव के कारण न केवल यातायात बाधित होता है, बल्कि आसपास के घरों में बदबू और मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराने और जलनिकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि सड़क पर पानी और गंदगी फैलने की समस्या से छुटकारा मिल सके।