Tuesday, 15 September 2026 | 12:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद के समाजसेवी सेठ श्री रामऔतार शाक्य को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं शाक्य उत्थान समिति के अध्यक्ष सेठ श्री रामऔतार शाक्य (चाचा जी) को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों व शुभचिंतकों ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की क
Share:
फर्रुखाबाद के समाजसेवी सेठ श्री रामऔतार शाक्य को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाओं की बौछार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 अक्टूबर 2025 जनपद के प्रख्यात समाजसेवी एवं शाक्य उत्थान समिति के अध्यक्ष सेठ श्री रामऔतार शाक्य (चाचा जी) को उनके जन्मदिवस पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी गईं। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों व शुभचिंतकों ने उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

जन्मदिवस की शुभकामनाएँ देने वालों में तथागत सम्भ्रांत नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष शिव कुमार शाक्य, एडवोकेट संजय शाक्य, लालू शाक्य सहित कई अन्य प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे। सभी ने कहा कि रामऔतार शाक्य जी का जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

सेठ श्री रामऔतार शाक्य ने वर्षों से शिक्षा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी सेवाभावना और सामाजिक कार्यों की वजह से उन्हें फर्रुखाबाद सहित पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान प्राप्त है।

? समाज में भाईचारे और उत्थान के लिए उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है।

? नागरिकों ने आशा जताई कि वे आगे भी समाजसेवा में सक्रिय रहकर लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।