Monday, 14 September 2026 | 11:38 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद की बेटी रौनक शाक्य ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रचा इतिहास, अब नेशनल गेम्स की तैयारी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद की होनहार बालिका रौनक शाक्य ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। मुरसां कन्याखेड़ा निवासी एवं चिकित्सक डॉ. विपिन शाक्य की बेटी रौनक ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और 600 मीटर दौड़ में
Share:
फर्रुखाबाद की बेटी रौनक शाक्य ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में रचा इतिहास, अब नेशनल गेम्स की तैयारी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 21 जुलाई 2025 जनपद की होनहार बालिका रौनक शाक्य ने लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का मान बढ़ाया है। मुरसां कन्याखेड़ा निवासी एवं चिकित्सक डॉ. विपिन शाक्य की बेटी रौनक ने 400 मीटर दौड़ में द्वितीय और 600 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त कर प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। रौनक न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट रही हैं, बल्कि खेलों में भी शुरू से ही उनकी गहरी रुचि रही है। बचपन से ही अनुशासन और मेहनत को अपना मूल मंत्र मानने वाली रौनक की इस उपलब्धि ने पूरे जिले को गौरवान्वित कर दिया है।

इस सफलता पर उनके पिता डॉ. विपिन शाक्य ने कहा

 “मेरी बेटी ने जिले का नाम रोशन किया है। अब हमारा लक्ष्य नेशनल गेम्स 2025 है, जिसमें वह प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करेगी। हम उसकी तैयारी निरंतर करवा रहे हैं।” रौनक की इस उपलब्धि पर स्थानीय ग्रामीणों, शिक्षकों और परिजनों ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उनके स्कूल व क्षेत्र में उत्साह और गर्व का माहौल बना हुआ है।फिलहाल रौनक को विशेष कोचिंग के माध्यम से आगामी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि रौनक को उचित प्रशिक्षण, संसाधन और मार्गदर्शन मिले, तो वह निकट भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर सकती हैं। रौनक की कहानी उन सभी युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा है, जो लगन, मेहनत और सपनों में विश्वास रखते हैं।