Tuesday, 15 September 2026 | 7:21 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:नाला सफाई करते समय मिला जरदोजी कारीगर का शव

फर्रुखाबाद: शुक्रवार दोपहर नाले में जरदोजी कारीगर का शव पड़ा मिला| पुलिस नें शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की| शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी 20 वर्षीय नदीम अंसारी पुत्र नसीम अंसारी जरदोजी का कारीगर था| शुक्रवार दोपहर उसका शव आवास विकास लकूला मार्ग पर बने नाले में पड़ा मिल
Share:
फर्रुखाबाद:नाला सफाई करते समय मिला जरदोजी कारीगर का शव
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: शुक्रवार दोपहर नाले में जरदोजी कारीगर का शव पड़ा मिला| पुलिस नें शव कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटकपुरा इज्जत खां निवासी 20 वर्षीय नदीम अंसारी पुत्र नसीम अंसारी जरदोजी का कारीगर था| शुक्रवार दोपहर उसका शव आवास विकास लकूला मार्ग पर बने नाले में पड़ा मिला| सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज विशेष कुमार मौके पर पंहुचे और शव को नाली से निकलवा कर कब्जे में ले लिया| लेकिन उसकी शिनाख्त नही हो सकी|
जिसके बाद मृतक के कुछ मोहल्ले के युवक लोहिया अस्पताल अपना उपचार करानें पंहुचे तो उसकी शिनाख्त नदीम के रूप में कर परिजनों को सूचना दी|
सूचना मिलने पर मृतक नदीम की माँ मुन्नी आदि परिजन आवास विकास चौकी पंहुचे| मुन्नी नें बताया कि नदीम गुरुवार को सुबह लगभग 8 बजे घर से निकला था| जिसके बाद घर वापस नही पंहुचा|
परिजन उसकी तलाश कर रहे थे| मृतक चार भाईयों में सबसे छोटा था|

र्रुखाबाद संवाददाता धर्मवीर सिंह