Tuesday, 15 September 2026 | 8:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें-फतेहचंद वर्मा

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2025 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने कहा पार्टी को हर स्तर पर मजबूत
Share:
फर्रुखाबाद:कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें-फतेहचंद वर्मा
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 20 मार्च 2025 दिन बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा पार्टी मुख्यालय पहुंचे जहां पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने बैठक की। भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष फतेहचंद राजपूत ने कहा पार्टी को हर स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी कर्मठता और तत्परता के साथ जुट जाएं ताकि आगामी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जाए। कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

  इस दौरान पार्टी मुख्यालय पर दुग्ध संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह संकिसा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल राजपूत जिला मंत्री अभिषेक बाथम वढपुर पूर्व मंडल अध्यक्ष शेर सिंह शाक्य युवा मोर्चा जिला मंत्री विक्रांत तिवारी दिनेश शर्मा यश मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे। प्रधानाचार्य परिषद के जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा के नेतृत्व में कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा का माला एवं शॉल पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रेम पाल सिंह कार्यकारी अध्यक्ष शिवओम द्विवेदी कोषाध्यक्ष करनवेंद्र सिंह महेश चंद्र राजपूत राकेश राजपूत प्रमोद गंगवार जितेंद्र सिंह राठौड़ आशीष कुमार दिग्विजय सिंह यादव रामलड़ैते वर्मा सौरभ सिंह आदि लोग मौजूद रहे।