Tuesday, 15 September 2026 | 2:43 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला जिला कार्यकारिणी गठित, सुमन शाक्य ने सौंपी जिम्मेदारियाँ

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला इकाई की जिला कार्यकारिणी का गठन समारोह आज गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। महिला सभा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। कार्यकारिणी म
Share:
फर्रुखाबाद:तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला जिला कार्यकारिणी गठित, सुमन शाक्य ने सौंपी जिम्मेदारियाँ
Read in your preferred language.

(द दस्तक 24 न्यूज़) 12 जून 2025 तथागत संभ्रान्त नागरिक सामाजिक संगठन की महिला इकाई की जिला कार्यकारिणी का गठन समारोह आज गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। महिला सभा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन शाक्य ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।

कार्यकारिणी में प्रमुख पदों पर महिलाओं को जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। श्रीमती शकुंतला शाक्य और श्रीमती रुकुमलता शाक्य को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। श्रीमती विमलेश शाक्य को जिला महासचिव तथा श्रीमती सुनीता शाक्य को जिला उपसचिव के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं, श्रीमती सुषमा शाक्य को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर श्रीमती सुमन शाक्य ने कहा कि संगठन समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठनात्मक दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम के अंत में सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

रिपोर्ट—धर्मवीर सिंह संवाददाता फर्रूखाबाद 【द दस्तक 24 न्यूज़]