Tuesday, 15 September 2026 | 5:53 AM
भारत

फर्रुखाबाद : तिलक समारोह में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़

फर्रुखाबाद : तिलक समारोह में जबरन डीजे पर डांस करने से मना बा महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के भांजे को पीट कर घायल कर दिया इसके साथ ही धमकी दी कि 19 नवंबर को बारात में इतना हंगामा करेंगे और बारात नहीं होने देंगे इस बात से भयभीत भूतपूर्व सूबेदार अरविंद कुमार निवासी अंबेडकर नग
Share:
फर्रुखाबाद : तिलक समारोह में घुसकर महिलाओं से की छेड़छाड़
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद : तिलक समारोह में जबरन डीजे पर डांस करने से मना बा महिलाओं से छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंगों ने पीड़ित के भांजे को पीट कर घायल कर दिया इसके साथ ही धमकी दी कि 19 नवंबर को बारात में इतना हंगामा करेंगे और बारात नहीं होने देंगे इस बात से भयभीत भूतपूर्व सूबेदार अरविंद कुमार निवासी अंबेडकर नगर कॉलोनी भोलेपुर ने फतेहगढ़ कोतवाल को शिकायती पत्र देकर दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करने पर बारात में सुरक्षा व्यवस्था रखने की गुहार लगाई पूर्व सैनिक ने कहा कि वह भयभीत है दबंग बारात में कुछ भी कर सकते हैं

दिए गए शिकायती पत्र में भूतपूर्व सूबेदार ने कहा कि भोलेपुर स्थित है गेस्ट हाउस में 15 नवंबर को तिलक कार्यक्रम में बजते हुए डीजे पर रात्रि में कुछ बाहरी लड़के जबरन घुस आए और महिलाओं के बीच डांस करने लगे मना करने पर नाराज हो गए इनमें एक लड़का वीर सिंह पुत्र नरोत्तम सिंह निवासी नगला राजन का भी है थोड़ी देर में पीड़ित का भांजा रचित किसी कार्य से गेस्ट हाउस के बाहर गया तो वीर सिंह व उसके साथियों ने उसे मारा जिससे उसके सिर पर काफी चोटें आई पीड़ित व अन्य लोगों ने उसे जैसे तैसे बचाया आरोपीगड़ यह कह कर फरार हो गए की बारात नहीं चढ़ने देंगे ऐसे में पीड़ित काफी भयभीत है