Monday, 14 September 2026 | 10:45 PM
UP News

फर्रुखाबाद: श्री लखदातार हॉस्पिटल में लापरवाही से महिला की मौत, स्टाफ फरार — परिजनों में आक्रोश।

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला चोबदारान निवासी निशा राठौर उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी अंकित राठौर को 30 नवंबर 2025 को श्री लखदातार हॉस्पिटल, बाईपास स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने, प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था। अगले दिन अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया और बच्चा को जन्म दिया, जिसमें जच्च
Share:
फर्रुखाबाद: श्री लखदातार हॉस्पिटल में लापरवाही से महिला की मौत, स्टाफ फरार — परिजनों में आक्रोश।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला चोबदारान निवासी निशा राठौर उम्र लगभग 22 वर्ष पत्नी अंकित राठौर को 30 नवंबर 2025 को श्री लखदातार हॉस्पिटल, बाईपास स्थित कृष्णा पेट्रोल पंप के सामने, प्रसव हेतु भर्ती कराया गया था। अगले दिन अस्पताल में उनका ऑपरेशन किया गया और बच्चा को जन्म दिया, जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए।

परिवारजनों के अनुसार, ऑपरेशन के बाद इंजेक्शन लगाए जाने के दौरान मरीज की हालत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद गंभीर लापरवाही सामने आई। बताया जा रहा है कि हालत खराब होते ही अस्पताल के सभी स्टाफ और कर्मचारी मौके से फरार हो गए, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। परिजनों के अनुसार, समय पर उपचार न मिलने से निशा राठौर की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना मऊदरवाजा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेज दिया। अस्पताल की संचालिका डॉ. निशा सक्सेना व हॉस्पिटल डायरेक्टर शिवम कुशवाहा भी फरार बताए जा रहे हैं। परिजनों द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और गंभीर आरोपों को देखते हुए पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के परिवार में घटना के बाद कोहराम मचा हुआ है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।