Tuesday, 15 September 2026 | 5:58 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:महिला का आरोप पड़ोसी कर रहे हैं दीवार तोड़कर जबरन कब्जा, जान से मारने की दी धमकी।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद के मोहल्ला नाला मछरट्टा सुनार गली निवासी रिंकी गुप्ता पत्नी सुदीप गुप्ता ने कोतवाली फर्रुखाबाद में अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।रिंकी गुप्ता के अनुसार, उनके मकान के समीप रहने वाली राजेश्वरी देवी पत्नी स्व.
Share:
फर्रूखाबाद:महिला का आरोप पड़ोसी कर रहे हैं दीवार तोड़कर जबरन कब्जा, जान से मारने की दी धमकी।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 08 जून 2025 जनपद के मोहल्ला नाला मछरट्टा सुनार गली निवासी रिंकी गुप्ता पत्नी सुदीप गुप्ता ने कोतवाली फर्रुखाबाद में अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।रिंकी गुप्ता के अनुसार, उनके मकान के समीप रहने वाली राजेश्वरी देवी पत्नी स्व. विनोद कुमार वर्मा और उनके दोनों पुत्र अभिषेक वर्मा व अंकित वर्मा पूर्व में कई बार उनके मकान की दीवार को क्षतिग्रस्त कर चुके हैं। इस विवाद को लेकर दिनांक 22 मई 2025 को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ था। जिसमें राजेश्वरी देवी ने लिखित रूप से यह आश्वासन दिया था कि वह रिंकी गुप्ता के मकान के किसी भी हिस्से को क्षति नहीं पहुँचाएँगी और न ही कोई कब्जा करेंगी।

लेकिन दिनांक 07 जून को दोपहर लगभग 12 बजे उपरोक्त तीनों व्यक्तियों ने जबरन दीवार तोड़नी शुरू कर दी। रिंकी गुप्ता के अनुसार, मना करने पर न केवल गाली-गलौज की गई बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता का कहना है कि यह पूरा घटनाक्रम आस-पड़ोस के लोगों की मौजूदगी में हुआ और इसका वीडियो प्रमाण उनके मोबाइल में सुरक्षित है।रिंकी गुप्ता का आरोप है कि विपक्षीगण दबंग और झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं तथा शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते हैं। पीड़िता ने प्रशासन से मौके का मुआयना कराने, रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।