Monday, 14 September 2026 | 11:44 PM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प

12 फरबरी 2024 दिन सोमबार को समाजवादी पार्टी महानगर की एक बैठक जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पर एक निजी गेस्ट हाउस मे हुई, जिसमे समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद के ऊर्जावान महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा द्वारा सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद का प्रमुख उपाध्यक्
Share:
फर्रुखाबाद:सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प
Read in your preferred language.

12 फरबरी 2024 दिन सोमबार को समाजवादी पार्टी महानगर की एक बैठक जिला मुख्यालय फतेहगढ़ पर एक निजी गेस्ट हाउस मे हुई, जिसमे समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद के ऊर्जावान महानगर अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा द्वारा सिविल लाइन फतेहगढ़ निवासी सुरेंद्र सिंह को समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद का प्रमुख उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है और इस अवसर पर राघव दत्त मिश्रा ने सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज बहुत हर्ष का दिन है क्यों कि हमारे समाजवादी पार्टी महानगर के परिवार में एक ओर मनोनयन किया गया है कहीं न कहीं सुरेंद्र सिंह जी के मनोनयन से हमारा परिवार और मजबूत होगा,सुरेंद्र सिंह ने पहले भी समाजवादी पार्टी में प्रमुख पदों पर रहकर पार्टी की सेवा की है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन जन तक पहुंचाते रहे हैं आगे भी उनसे यह उम्मीद की जाती है की वह समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद को और मजबूत करने का कार्य करेंगे एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते रहेंगे एवं पार्टी के समस्त कार्यक्रमों में अपने दायित्व का सम्मान रखते हुए अपनी सक्रिय भूमिका को निभाएंगे।

पिछड़ा वर्ग के पूर्व प्रदेश सचिव यूनुस अंसारी ने कहा मैं धन्यवाद देता हूं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी का जिन्होंने महानगर फर्रुखाबाद को इतना तेज तर्रार महानगर अध्यक्ष दिया कि समाजवादी पार्टी महानगर फर्रुखाबाद अध्यक्ष राघव दत्त मिश्रा के नेतृत्व मैं अपनी कार्यशैली से जनपद ही नही बल्कि आस पास के भी जनपदों मैं सबसे सक्रिय है और मैं उम्मीद करता हु कि नवनियुक्त पदाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह जी अपने महानगर अध्यक्ष के हाथों को मजबूत करेंगे ताकि जनपद में समाजवादी पार्टी का परचम और मजबूती से लहरें।

कार्यक्रम में मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारी श्री सुरेंद्र सिंह जी का सभी समाजवादी साथियों ने माल्यार्पण कर बधाई दी। कार्यक्रम मैं रजत क्रांतिकारी, खुर्शीद खान,सत्यम अवस्थी,पुष्पेंद्र यादव,युशूफ,अमित यादव एडवोकेट,अफजल खान एडवोकेट,हरिओम सक्सेना,डॉ शिवम,रवि बाल्मीक,उरूज खान,टीटू यादव,ठाकुर जयवीर सिंह, सत्यम वर्मा,छोटू वर्मा,बबलू यादव,अभिषेक गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।