Tuesday, 15 September 2026 | 3:46 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में हुई साप्ताहिक परेड, अपर पुलिस अधीक्षक ने ली सलामी

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 मंगलवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित साप्ताहिक परेड का आयोजन अनुशासन, फिटनेस और पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा को समर्पित रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुल
Share:
फर्रुखाबाद:फतेहगढ़ पुलिस लाइन में हुई साप्ताहिक परेड, अपर पुलिस अधीक्षक ने ली सलामी
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 02 दिसंबर 2025 मंगलवार को पुलिस लाइन फतेहगढ़ में आयोजित साप्ताहिक परेड का आयोजन अनुशासन, फिटनेस और पुलिस व्यवस्थाओं की समीक्षा को समर्पित रहा। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने परेड की सलामी लेकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और पुलिस कर्मियों को अनुशासनपूर्ण ढंग से परेड कराई।

पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रखने के लिए दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिसकर्मियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवचयनित आरक्षियों की पीटी एवं परेड का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारी ने उन्हें अनुशासन, समयबद्धता और पुलिस नियमों के पालन संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

परेड के उपरांत अधिकारी ने क्वार्टर गार्ड, शस्त्रागार, मेस व अभिलेखों का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस लाइन के आवासीय परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। पुलिस लाइन में आयोजित यह परेड न केवल जवानों को फिट रखने का माध्यम है, बल्कि पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।