Tuesday, 15 September 2026 | 2:22 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग, फर्रुखाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। माप के अनुसार, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहमिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज
Share:
फर्रुखाबाद:गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, प्रशासन अलर्ट।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 14 अगस्त 2025 सिंचाई विभाग, फर्रुखाबाद से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। माप के अनुसार, गंगा नदी का खतरे का निशान 137.10 मीटर है, जबकि लोहमिया सेतु (पांचालघाट) पर सुबह 8 बजे जलस्तर 137.50 मीटर दर्ज किया गया।

इसी तरह, रामगंगा नदी का खतरे का निशान भी 137.10 मीटर है और बहमदत्त द्विवेदी सेतु (रामगंगा) पर जलस्तर सुबह 8 बजे 137.60 मीटर मापा गया। बढ़ते जलस्तर के कारण निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और अधिक बढ़ गया है। नरौरा से 18,667 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि गंगा नदी में कुल प्रवाह 57,821 क्यूसेक और रामगंगा नदी में 11,485 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों के किनारे न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।