Tuesday, 15 September 2026 | 3:24 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:जमीन जालसाजी के मामले में फर्जी वोटर आईडी के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को फर्जी वोटर आईडी कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ.
Share:
फर्रुखाबाद:जमीन जालसाजी के मामले में फर्जी वोटर आईडी के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 06 जुलाई 2025 जनपद के थाना मऊदरवाजा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी और जालसाजी के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को फर्जी वोटर आईडी कार्ड के साथ गिरफ्तार किया है।

यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री ऐश्वर्या उपाध्याय के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान:

दिनेश उर्फ लल्ला पुत्र राधेलाल सक्सेना, निवासी कूंचा भवानी, कोतवाली फर्रुखाबाद, जनपद फतेहगढ़।

घटना की पृष्ठभूमि:

विवाद की शुरुआत तब हुई जब वादी श्री राजेन्द्र पुत्र तेजराम, निवासी चौहाननपुरवा अलीपुर थाना बेला, जनपद औरैया ने थाना मऊदरवाजा में 30 दिसंबर 2024 को एक तहरीर दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ व्यक्तियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे उनकी जमीन का फर्जी विक्रय पत्र बनवाया।

मामले में नामजद अभियुक्तों में शिशुपाल सिंह, अजय प्रताप, शैलेन्द्र कुमार और एक फर्जी राजेन्द्र सिंह शामिल थे। पुलिस द्वारा दर्ज मुकदमा संख्या 290/24, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS के अंतर्गत कार्रवाई की गई।

अब तक की कार्यवाही:

शिशुपाल सिंह को पूर्व में 7 जून 2025 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

6 जुलाई 2025 को फर्जी नाम व दस्तावेजों के माध्यम से बैनामा कराने वाले मुख्य अभियुक्त दिनेश उर्फ लल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पास से एक फर्जी वोटर आईडी कार्ड बरामद किया गया है।

अभियुक्त की पूछताछ में खुलासा:

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह तहसील सदर में वकीलों के मुंशी व लेखपालों के साथ काम करता है। 2 जुलाई 2024 को शिशुपाल सिंह ने एक फर्जी व्यक्ति के साथ जमीन का बैनामा कराने के लिए संपर्क किया और गवाही देने के लिए दिनेश को पैसों का लालच दिया।

दिनेश ने अजय प्रताप के नाम से फर्जी वोटर आईडी बनवाकर 3 जुलाई को बैनामे में गवाही दी। पूछताछ में अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए न्यायालय में सफाई देने की बात कही।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

थानाध्यक्ष: श्री बलराज भाटी

उपनिरीक्षक: श्री लछिमन सिंह

आरक्षी: करतार सिंह

थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से जालसाजों के मनोबल को करारा झटका लगा है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ ने टीम को सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी।