Tuesday, 15 September 2026 | 2:50 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रूखाबाद:छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में
Share:
फर्रूखाबाद:छेड़छाड़ के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 29 जून 2025 थाना अमृतपुर पुलिस ने छेड़छाड़ के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ श्रीमती आरती सिंह के कुशल मार्गदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय सिंह तथा क्षेत्राधिकारी अमृतपुर श्री अजय वर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध सघन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना अमृतपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम नगला हूसा निवासी रामू पुत्र मुन्ना द्वारा दिनांक 29 जून 2025 को एक किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई थी। इस संबंध में पीड़िता के परिजन द्वारा थाने में तहरीर दी गई, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना अमृतपुर पर मु0अ0सं0 91/2025 अंतर्गत धारा 333/74 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर नामजद अभियुक्त रामू को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए क्षमा की याचना की। पुलिस द्वारा अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

नाम: रामू पुत्र मुन्ना निवासी: ग्राम नगला हूसा, थाना अमृतपुर, जनपद फतेहगढ़

दर्ज आपराधिक मामला: मु0अ0सं0 91/2025, धारा 333/74 बीएनएस

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1. उपनिरीक्षक श्री विमल कुमार

2. महिला कांस्टेबल पूनम

पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।