Tuesday, 15 September 2026 | 1:24 AM
भारत

फर्रुखाबाद:विवाह सूत्र में बंधे विरला और शैलेन्द्रबाबू, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गुरुवार को जनपद में आज एक विशेष अवसर पर वैवाहिक बंधन का पवित्र संस्कार सम्पन्न हुआ। ग्राम कंचनपुर, आसे अलीगंज (जनपद एटा) निवासी विरला, पुत्री श्री सौदान सिंह गौतम और अस्टपुरा, शिवपुर जनपद कासगंज निवासी शैलेन्द्रबाबू, पुत्र श्री गंगासरन गौतम का विवाह समारोह
Share:
फर्रुखाबाद:विवाह सूत्र में बंधे विरला और शैलेन्द्रबाबू, धर्मपाल बौद्ध ने प्रदान किया प्रमाण पत्र
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 05 जून 2025 गुरुवार को जनपद में आज एक विशेष अवसर पर वैवाहिक बंधन का पवित्र संस्कार सम्पन्न हुआ। ग्राम कंचनपुर, आसे अलीगंज (जनपद एटा) निवासी विरला, पुत्री श्री सौदान सिंह गौतम और अस्टपुरा, शिवपुर जनपद कासगंज निवासी शैलेन्द्रबाबू, पुत्र श्री गंगासरन गौतम का विवाह समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न किया गया।

दोनों ने बौद्ध रीति-रिवाजों के अनुसार एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध बौद्ध विचारक व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल बौद्ध की उपस्थिति में विवाह संस्कार सम्पन्न हुआ। उन्होंने नवदम्पती को वैवाहिक प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं समरस जीवन की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और परिजन उपस्थित रहे। सभी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस आयोजन ने न सिर्फ सामाजिक समरसता का परिचय दिया, बल्कि बौद्ध परंपरा के शांतिपूर्ण और समानता-प्रधान मूल्यों को भी उजागर किया।