Monday, 14 September 2026 | 11:45 PM
भारत

फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अपने घायल साथी का किया सहयोग

फर्रुखाबाद,पूर्व समय 30 दिसंबर 2022 को विद्युत उपकेंद्र हजियापुर पर तैनात लाइनमैन सहायक विपिन कुमार का 11000 की लाइन पर कार्य के दौरान करंट के चपेट में आने से हुए हादसे का शिकार लाइनमैन सहायक विपिन कुमार का इलाज वर्तमान समय में निजी हॉस्पिटल केपी सिंह जयनारायण वर्मा रोड फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में चल रहा
Share:
फर्रुखाबाद:उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ ने अपने घायल साथी का किया सहयोग
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद,पूर्व समय 30 दिसंबर 2022 को विद्युत उपकेंद्र हजियापुर पर तैनात लाइनमैन सहायक विपिन कुमार का 11000 की लाइन पर कार्य के दौरान करंट के चपेट में आने से हुए हादसे का शिकार लाइनमैन सहायक विपिन कुमार का इलाज वर्तमान समय में निजी हॉस्पिटल केपी सिंह जयनारायण वर्मा रोड फतेहगढ़ फर्रुखाबाद में चल रहा है। जहां कुछ समय पहले उनका एक उल्टा हाथ और सीधे हाथ की एक उंगली काटनी पड़ गई थी जिसमें कारदायी संस्था तथा विभाग द्वारा कोई भी सहयोग नहीं किया गया था । उक्त कर्मचारी को समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिम्मेदार पदाधिकारियों द्वारा समस्त पदाधिकारियों तथा कर्मचारियों से हर संभव सहयोग कर मदद देने का आह्वान किया गया था। उक्त व्यक्ति का सहयोग प्रत्येक कर्मचारी ने किया है जिसकी वजह से जनपद के जिला अध्यक्ष राम किशन, कोषाध्यक्ष लाल मियां तथा साथ में उपस्थित महामंत्री विष्णु सिंह के माध्यम से उनकी माता जी को सहयोग पहुंचाया गया के पी हॉस्पिटल पहुंचकर और आगे भी हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया गया आप सभी सम्मानित साथियों का सहृदय आभार व धन्यवाद व्यक्त करता है।