Tuesday, 15 September 2026 | 3:51 AM
भारत

फर्रुखाबाद:उज्जवला योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों के खातों में निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी राशि अंतरित।

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खातों में निःशुल्क घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनराशि अंतरित किए जाने का राज्यव्यापी कार्यक्
Share:
फर्रुखाबाद:उज्जवला योजना के तहत मुख्यमंत्री द्वारा लाभार्थियों के खातों में निःशुल्क गैस रिफिल सब्सिडी राशि अंतरित।
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोकभवन, लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के बैंक खातों में निःशुल्क घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी की धनराशि अंतरित किए जाने का राज्यव्यापी कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद फर्रुखाबाद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में किया गया, जिसमें जनपद के मा० जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं उज्जवला योजना की लाभार्थी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 200 उज्जवला लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में लाइव प्रसारण देखा। प्रसारण समाप्ति के उपरांत माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से चेक प्रदान किए गए, जो सब्सिडी अंतरित किए जाने का प्रतीक था।

कार्यक्रम में यह बताया गया कि उज्जवला योजना के अंतर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का यह प्रथम चरण दिनांक 01 अक्टूबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक संचालित रहेगा।

जनपद फर्रुखाबाद में कुल 1,65,225 पात्र एवं सक्रिय उज्जवला योजना लाभार्थियों को रु. 559.58 प्रति लाभार्थी की दर से सब्सिडी राशि उनके बैंक खातों में सीधे अंतरित की गई है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्न माननीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे — मोनिका यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत, फतेह चन्द वर्मा जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, डॉ. सुरभि, विधायक कायमगंज, आशुतोष कुमार द्विवेदी जिलाधिकारी, सुरेन्द्र यादव जिला पूर्ति अधिकारी, अनिल कुमार यादव क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी जनपद के समस्त आपूर्ति अधिकारी, कर्मचारी एवं गैस वितरकगण आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ईंधन और आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है, जिससे उन्हें पारंपरिक ईंधन से होने वाली स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संबंधी परेशानियों से राहत मिले।