Tuesday, 15 September 2026 | 2:30 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत आज एंटी रोमियो टीम थाना मऊदरवाजा द्वारा जनता इंटर कॉलेज, ग्राम खुम्बरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो टीम ने बालिकाओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 18 दिसंबर 2025 महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति के पांचवें चरण के अंतर्गत आज एंटी रोमियो टीम थाना मऊदरवाजा द्वारा जनता इंटर कॉलेज, ग्राम खुम्बरपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं तथा आत्मसम्मान और आत्मरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। एंटी रोमियो टीम के सदस्यों ने बालिकाओं को किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या असहज स्थिति में तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर छात्राओं को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सहित अन्य महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई और इनके उपयोग के बारे में समझाया गया। साथ ही उन्हें यह भी बताया गया कि किसी भी समस्या की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करें।

कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी बताया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से पुलिस प्रशासन लगातार प्रयासरत है कि समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति सुरक्षा और विश्वास का वातावरण बनाया जा सके।