Tuesday, 15 September 2026 | 12:30 AM
भारत

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से आज शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, कायमगंज कंपिल रोड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के निर्दे
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति फेज-5 के तहत शकुंतला देवी इंटर कॉलेज में महिला सुरक्षा व साइबर अपराध पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 15 अक्टूबर 2025 उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन के उद्देश्य से आज शकुंतला देवी इंटर कॉलेज, कायमगंज कंपिल रोड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम माननीय पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद के निर्देशन में आयोजित किया गया, जिसमें मिशन शक्ति टीम द्वारा कॉलेज की छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, साइबर अपराध और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में छात्राओं को बताया गया कि साइबर अपराधों से बचने के लिए सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करें, अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।

टीम ने महिलाओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता नंबर, 112 आपातकालीन सेवा, और साइबर हेल्पलाइन जैसी सरकारी सेवाओं के बारे में विस्तार से बताया।

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे और आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपाय सीखे। पुलिस टीम ने महिलाओं को निडर होकर समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

मिशन शक्ति फेज-5 के इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाना और डिजिटल युग में साइबर अपराधों से स्वयं की रक्षा करने के प्रति सशक्त करना है।