Monday, 14 September 2026 | 10:50 PM
UP News

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थाना मऊदरवाजा द्वारा कृष्णा देवी बालिका पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा कृष्णा देवी बालिका पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर पुलिस टीम ने
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति के तहत थाना मऊदरवाजा द्वारा कृष्णा देवी बालिका पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 19 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत थाना मऊदरवाजा पुलिस द्वारा कृष्णा देवी बालिका पीजी कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर पुलिस टीम ने उपस्थित छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं व हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया। छात्राओं को 1090 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा, 181 महिला हेल्पलाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में बिना भय के पुलिस से संपर्क करने तथा कानून का सहारा लेने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग एवं महिला अधिकारों से संबंधित विषयों पर भी चर्चा की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना और उन्हें जागरूक व सशक्त बनाना है। ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास बढ़ता है और वे अपने अधिकारों के प्रति सजग होती हैं। कार्यक्रम के अंत में कॉलेज प्रशासन एवं छात्राओं ने मिशन शक्ति अभियान की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।