Monday, 14 September 2026 | 11:43 PM
भारत

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति-5 के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 01 जनवरी 2026 नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से संचालित MissionShakti5 अभियान के अंतर्गत थाना जहानगंज पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए उनके उपयोग के बारे में विस्तार से बताया।

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन) एवं 1076 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही महिला संबंधी अपराधों, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, साइबर अपराध एवं अन्य अपराधों से बचाव के उपायों पर भी चर्चा की गई।

पुलिस द्वारा महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने, किसी भी आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने तथा निर्भीक होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना रहा।

थाना जहानगंज पुलिस ने बताया कि Mission Shakti 5 के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके और समाज में महिला सशक्तिकरण को और अधिक बल मिल सके।