Tuesday, 15 September 2026 | 2:38 AM
उत्तर प्रदेश

फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम रजलामई में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी द्वारा थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजलामई में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा,
Share:
फर्रुखाबाद:मिशन शक्ति 5.0 के तहत ग्राम रजलामई में विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन
Read in your preferred language.

फर्रुखाबाद:(द दस्तक 24 न्यूज़) 13 दिसंबर 2025 मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत क्षेत्राधिकारी कायमगंज श्री राजेश द्विवेदी द्वारा थाना शमसाबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रजलामई में एक विशेष जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय, विशेषकर महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा अपराध-निरोध के प्रति जागरूक करना रहा।

जागरूकता चौपाल के दौरान पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं और ग्रामीणों को महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। इसमें घरेलू हिंसा अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, ईव-टीजिंग, साइबर अपराध से संबंधित प्रावधानों एवं उनसे बचाव के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। साथ ही महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के उपयोग एवं महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा बताया गया कि इन नंबरों के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति त्वरित सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित समाज की दिशा में एक सार्थक पहल बताया। मिशन शक्ति 5.0 के माध्यम से इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम समाज में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने और अपराध-मुक्त वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।